उन्नाव। जिले में कोराना हारने लगा है। शहर में चार अप्रैल को कोरोना का पहला केस मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती रही। चार जून को एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या 75 पहुंची थी। स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता और लोगों की जागरूकता से अक्तूबर महीने से संक्रमितों की संख्या में कमी आई। अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार कम होता जा रहा है। पिछले आठ दिनों में सिर्फ 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
शहर के गदियाना में चार अप्रैल को कोरोना का पहला मामाल सामने आया था। इसके बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती रही। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए कोरोना जांच में तेजी लाई और एक दिन में 1500 से दो हजार तक सैंपल लिए गए। कोरोना संक्रमित मरीजों को बिछिया, औरास स्वास्थ्य केंद्र के साथ सोहरामऊ के श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में बने कोविड एलवन अस्पतालों में भर्ती कराया। गंभीर मरीजों को नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में बने कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया। जनवरी महीने में कोविड वैक्सीन आने से ही जिले में मरीजाें की संख्या न के बराबर हो गई।