पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल पहुंची कोविड वैक्सीन।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोविड टीकाकरण के लिए जिले को वैक्सीन के 14 हजार वॉयल मिले हैं। पुलिस सुरक्षा में वैक्सीन वैन लखनऊ के नादरगंज जिला अस्पताल पहुंचाई गई। 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत होगी। एक वॉयल में दस लोगों को टीका लगेगा।
बुधवार रात वैन कोविड वैक्सीन लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डीप फ्रीजर का तापमान बरकरार रखने के लिए वैन में पांच कोल्ड बाक्स रखे गए। वैन में एक स्वास्थ्य कर्मी और दो पुलिस कर्मी थे। कोविड टीकाकरण प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना की एक वॉयल 5 मिली लीटर की है। वैक्सीन के एक वॉयल से 10 लोगों को टीका लगेगा। पहले चरण में 1600 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। जिला अस्पताल सहित 16 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलेगा। सिकंदरपुर सरोसी, असोहा व फतेहपुर चौरासी स्वास्थ्य केंद्र पर इंटरनेट की समस्या होने से टीकाकरण नहीं होगा।
जिला अस्पताल में वैन से वैक्सीन के कोल्ड बाक्स उतारते स्वास्थ्य कर्मी।- फोटो : UNNAO