फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की बिगड़ी हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के चक हयात नगर निवासी रंजीत कश्यप की पत्नी सोनी (25) को प्रसव पीड़ा होने पर 23 दिसंबर को आशा कार्यकर्ता संतोष कुमारी ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। देर शाम स्टाफ नर्स वंदना सिंह की देखरेख में उसने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन

बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उसे क्वीनमेरी अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने लखनऊ के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि महिला को खून की कमी थी। प्रसव होने के बाद हालत बिगड़ गई थी। उसे लखनऊ के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन परिजनों ने नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह उसका दूसरा बच्चा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें