स्वॉट टीम द्वारा बरामद किए गए डीजल-पेट्रोल से भरे केन
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। हाईवे पर टैंकरों से डीजल-पेट्रोल व एथनॉल चोरी के अवैध कारोबार का स्वॉट टीम ने खुलासा किया है। सोहरामऊ के आशाखेड़ा के पास एक खाली प्लॉट में गुरुवार रात दो एथनाल से भरे टैंकर, 500 लीटर डीजल, 140 लीटर पेट्रोल, 75 हजार नगद बरामद कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगना मौके से भाग निकला।
गुरुवार रात असोहा से दबिश देकर लौट रही स्वॉट टीम की नजर आशाखेड़ा के पास एक खाली प्लॉट में पड़ी। दो टैंकर खड़े होने और कुछ लोगों की चहलकदमी देख स्वॉट प्रभारी गौरव कुमार ने टीम के साथ दबिश दी। इस दौरान टीम ने एथनाल से भरे दो टैंकर, 200 लीटर एथनॉल से भरा केन, समेत डीजल व पेट्रोल से भरे जरीकेन डीजल चोरी में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए लोगाें में बस्ती के छावनी थाना के धौरहरा गांव निवासी विपिन, असोहा के दरसवा गांव निवासी दीपक चौरसिया, अचलगंज जमुका निवासी तसव्वुर, माखी के बिरची गांव के नवल किशोर, नंदकिशोर, बीघापुर के ससान गांव निवासी असलम शामिल है। मुख्य सरगना पंकज फरार हो गया। सीओ हसनगंज आरके शुक्ला ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगो के मुताबिक एथनाल का मिश्रण कर कारोबारी मिलावटी डीजल व पेट्रोल तैयार करते हैैं।