फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को सबसे बाद में लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना वैक्सीन लगाने में बच्चों का नंबर सबसे बाद में आएगा। स्वास्थ्य कर्मियों के बाद बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जानी है। स्वास्थ्य विभाग अब इनकी सूची तैयार करने में लग गया है।
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि टीकाकरण की तैयारी अंतिम चरण में हैं। पहले चरण में दस हजार स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। पोर्टल पर स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए 22 सेंटर चिह्नित किए गए हैं। गांवों में टीकाकरण के लिए एक बार फिर से निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाएगा। इससे वैक्सीनेशन करने वाली टीम को मदद मिलेगी। समिति में ग्राम प्रधान, सचिव, आशा वर्कर और पंचायत सदस्य शामिल होंगे। लॉकडाउन में भी गांवों में निगरानी समिति का गठन किया गया था। बाद में यह समितियां निष्क्रिय हो गईं। इससे एक बार फिर से इन्हें सक्रिय किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें