लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा के पास सूखी नहर में गिर ट्रक।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली के गदनखेड़ा चौराहा से कुछ दूरी पर सरैया गांव जाने वाले नहर पुल पर लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर सूखी नहर में गिर गया। भोर पहर हुई घटना से राहगीरों में अफरातफरी मच गई। पास के होटल पर मौजूद कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती चालक व क्लीनर सुरक्षित बाहर निकल आए। सुबह ट्रक मालिक ने क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकलवाया। ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि चालक को झपकी आने से ट्रक पुलिस की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिर गया। कोई हताहत नहीं हुआ है। (संवाद)