फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्ध की मौत, फार्मासिस्ट सहित 16 संक्रमित

विज्ञापन
बारासगवर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद बल्लिया लगाकर रास्ता बंद करते कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव/गंजमुरादाबाद। जिले में कोरोना पीड़ित एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि 16 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि स्वस्थ होने पर तीन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद निवासी 55 वर्षीय वृद्ध को 27 नवंबर को हुई एंटीजन जांच में कोरोना से संक्रमित पाया गया था। उसे होम आइसोलेट किया गया था। हालत बिगड़ने पर स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क किया। एक दिसंबर को उसे कोविड एल-वन सरस्वती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर दिसंबर को लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले में 16 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र का एक फार्मासिस्ट, शुक्लागंज के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी 44 वर्षीय अधेड़, ब्रह्मनगर में 22, ऋषिनगर में 26 वर्षीय युवक, सुभाष नगर में 68 वर्षीय बुजुर्ग व अंबिकापुरम निवासी 47 वर्षीय अधेड़ शामिल हैं। इसके अलावा सिकंदरपुर सरोसी में 5, सुमेरपुर में 2 और बिछिया, औरास, हसनगंज और उन्नाव शहर में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रभारी सीएमओ डा. तन्मय कक्कड़ ने बताया कि अलग-अलग कोविड एस-वन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 4291 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 4031 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के 178 सक्रिय केस हैं। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं। कोरोना से जिले में अब तक 82 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें