फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, एएसपी समेत 55 संक्रमित

विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी के ऊगू में कोरोना सेयुवक की मौत के बाद रास्ता बंद करते कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में कोरोना से वृद्ध व युवक की मौत हो गई। उसका इलाज लखनऊ के एक नर्सिंगहोम में चल रहा था। वहीं, एएसपी सहित 55 की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। इसमें एक युवक का इलाज लखनऊ नर्सिंगहोम में चल रहा है। 37 संक्रमितों को अलग-अलग कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, 17 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी के कस्बा ऊगू निवासी 24 वर्षीय युवक व उसका छोटे भाई को बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजनों ने लखनऊ के एक नर्सिंगहोम में दो दिन पहले भर्ती कराया था। गुरुवार को बड़े भाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। छोटे भाई का इलाज अभी चल रहा है। वहीं, शुक्लागंज के मोहल्ला गायत्री नगर निवासी वृद्ध (60) को सांस लेने में तकलीफ होने पर कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया था। जांच में वह कोरोना संक्रमित मिले थे। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इसके अलावा एंटीजन रैपिड किट से हुई जांच में एएसपी उत्तरी, सफीपुर कोतवाली में तैनात सिपाही, ओसियां गांव का 35 साल का युवक, औरास के गांव इनायतपुर में 60 साल का वृद्ध, कस्बे की 13 साल की किशोरी, बांगरमऊ के मोहल्ला नौनिहालगंज का 70 वर्षीय वृद्ध, हफीजाबाद में 23 साल का युवक, शीतलगंज मोहल्ले में 50 साल का अधेड़, 30 साल का उसका बेटा, 25 साल की बहू सहित पांच संक्रमित, सिकंदरपुर सरोसी में 23 साल का युवक, पुरवा में दीपक बिहार कॉलोनी में 42 साल का युवक, मियागंज के बीरमपुर में 41 साल का युवक, नवाबगंज में 25 साल का युवक, पुरानी बाजार में लगे कैंप में 5, कांशीराम कॉलोनी में 3 युवक, जिला अस्पताल के कैंप में अलग-अलग स्थानों के 11 लोग, लोकनगर मोहल्ले में 35 साल का युवक, शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लो से 11, आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में 5 व अन्य अन्य लैबों से 4 की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
विज्ञापन

सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना से दो की मौत हुई है। वहीं, 55 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एक युवक का इलाज लखनऊ में चल रहा है। वहीं 17 संक्रमितों को होम आइसोलेट व 37 को बिछिया, औरास के साथ नवाबगंज के श्रीराममूर्ति व बिछिया कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें