औरास के परियाना वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद बल्ली लगाकर रास्ता बंद कराती पुलिस।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना से महिला और वृद्ध की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का कानपुर हैलट व वृद्ध का नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं एंटीजेन रैपिड किट से हुई जांच में पुरवा सीओ और उनके गनर सहित 27 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव रताखेड़ा निवासी 75 साल के वृद्ध को बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ होने पर उसने जिला अस्पताल में जांच कराई थी। जिसमें वह संक्रमित मिला था। वृद्ध को ब्लड प्रेशर होने पर उसे नवाबगंज के सरस्वती कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार को वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
वहीं शुक्लागंज के मोहल्ला राजीव नगर निवासी 55 साल की अधेड़ महिला की तबीयत बिगडने पर उसे कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया था। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। मंगलवार रात महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एंटीजेन रैपिड टेस्ट किट से हुई जांच में पुरवा सर्कि ल के सीओ, उनका गनर, मिहीखेड़ा के 52 साल का अधेड़, 25 साल का युवक, औरास के पसियाना वार्ड में 19 साल का युवक, आसीवन के मुजफ्फ रपुर सर्रा ने 40 साल का युवक, नवाबगंज में 45 साल का अधेड़, महनौरा में 16 साल की किशोरी, बांगरमऊ के मोहल्ला सहदानी में 30 साल की महिला, मदारनगर में 24 साल का युवक, सिकंदरपुर करन में 35 व 38 साल के दो युवक, वहीं काशीराम व पुरानी बाजार में लगे कैंप में 6 युवक व 2 महिला, शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लों में 7 की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना से दो की मौत हुई है। वहीं 27 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 15 संक्रमितों को होम आइसोलेट व 12 को बिछिया, औरास के साथ नवाबगंज के श्रीराममूर्ति व बिछिया कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।