फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर को दिखाने के लिए ट्रूनेट जांच की रिपोर्ट होगी मान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की ट्रूनेट से कराई गई जांच डाक्टर मान्य करेंगे। इसके लिए मरीज को पहले जिला अस्पताल में बनी फीवर डेस्क में पंजीकरण कराना होगा। उसके बाद ट्रूनेट से जांच करानी होगी। वह रिपोर्ट लेकर जाने पर मरीज को डाक्टर देखने से मना नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

कैंसर, गैस्टाइटिस व अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज बिना कोरोना की जांच के नहीं किया जा रहा है। मरीज एंटीजेन रैपिड टेस्ट किट से जांच कराने की रिपोर्ट देते हैं तो डाक्टर उसे मान्य नहीं करते। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए अब उन्हें यह सुविधा दी गई है वह जिला अस्पताल में बनी फीवर डेस्क में अपना पंजीकरण कराएंगे। उसके बाद ट्रूनेट मशीन से कोरोना की जांच कराएंगे। उसकी रिपोर्ट लेकर वह कहीं भी डॉक्टर को दिखाकर अपना इलाज करा सकेंगे। ट्रूनेट की जांच रिपोर्ट भी एक ही दिन में आसानी से मिल जाती है। इससे उन्हें परेशानी नहीं होगी और इलाज भी आसानी से हो जाएगा।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि एंटीजेन रैपिड टेस्ट किट केवल पॉजिटिव रिपोर्ट के लिए मान्य होती है। निगेटिव रिपोर्ट डॉक्टर नहीं मानते। इसलिए ट्रूनेट की रिपोर्ट कराई जा रही है। यह सभी जगह मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें