फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारासगवर। थानाक्षेत्र के एक गांव में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ ने बताया कि तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव लालगंज प्रथम निवासी शिवबरन पासवान (30) पुत्र महावीर पासवान की शादी डौडियाखेड़ा निवासी छेदीलाल पासवान की पुत्री शांति देवी से हुई थी। मंगलवार सुबह शिवबरन अपने साले राम कुमार के साथ अपनी ससुराल डौडियाखेड़ा आया था। दिनभर शिवबरन बक्सर में परवल की खेती कर रहे अपने साले रामकुमार, सनी व डौडियाखेड़ा गांव के रामसजीवन के साथ रहा। देररात राम कुमार व रामसजीवन बक्सर से घर डौडियाखेड़ा खाना लेने आए। इसी बीच शिवबरन के पेट मे अचानक तेज असहनीय दर्द होने लगा।
शिवबरन के पेट में अचानक तेज दर्द होने की सूचना सनी कुमार ने दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते तब तक शिवबरन की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पत्नी शांति देवी ने जब पति की मौत की खबर सुनी तो वह बेहोश होकर गिर पड़ी। मृतक की तीन लड़कियों में ज्योति, शिवांशी व दीपांशी का रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक हर प्रसाद अहिरवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें