फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रोटरी क्लब के शिविर में 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

Mon, 04 May 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रोटरी क्लब व मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में शहर के अलहूदा इंटर कॉलेज में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के डॉक्टरों की दस सदस्यीय टीम ने मरीजों की बीपी, शुगर, ईसीजी, बीएमडी, नेत्र की जांच कर उन्हें परामर्श दिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ. हरिवंश राय बच्चन महाविद्यालय के प्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को साल में एक बार स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराना चाहिए। क्लब के सचिव सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने डाक्टरों की टीम व अलहूदा स्कूल के प्रबंधक डॉ. दाऊद का धन्यवाद दिया। शिविर में पीडीजी रोटरी अरविंद कमल, आईजे सिंह, हरिमोहन निगम, अशोक कुमार गुप्ता, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत निगम, राहुल राम द्विवेदी, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, एआर खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें