बीघापुर। गढ़ाकोला स्थित पं. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला स्मृति भवन में नारद जन्मोत्सव पर पत्रकारिता और हमारा समाज विषय पर आयोजित गोष्ठी में कवियों, साहित्यकारों ने अपने विचार रखे। इसमें सभी ने एकस्वर से राष्ट्रीय जागरण में पत्रकारिता की अहम भूमिका बताई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पवनपुत्र बादल कहा कि नारदजी लोकहित और लोक कल्याण के लिए अपनी उर्जा लगाते थे लेकिन वर्तमान समय में उनके बारे में गलत धारणाएं परोसकर सनातन को विकृत करने का काम किया जा रहा है। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि पत्रकारिता और हमारा समाज एक दूसरे के सहयोगी हैं। बछरावां डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामनरेश ने कहा कि पत्रकारिता के प्रवर्तक देवर्षि नारद हैं। राष्ट्रीय जागरण में पत्रकारिता की अहम भूमिका है। वहीं कवि विजय त्रिपाठी, बलजीत, अयोध्या सिंह, मनोज सरल, डॉ. शिवपाल लोधी, दिवाकर द्विवेदी, पिंटू तिवारी, जय कृष्ण पांडे व मिलिंद ने कविताओं के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया। आयोजक वरिष्ठ साहित्यकार अरुण दीक्षित ने अतिथियों व पत्रकारों को अंगवस्त्र, देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार गौरव अवस्थी, नगर पंचायत भगवंतनगर के अध्यक्ष आशीष शुक्ला रिंकू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी, नगर पंचायत बीघापुर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर बाजपेई, शिवम तिवारी, शत्रुघ्न सिंह, लाला बाजपेई,आदि मौजूद रहे।