फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर की थी दोस्त की हत्या, हथौड़े से किए 41 वार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में दोस्तीनगर-सिंघूपुर गांव के पास मिले युवक के शव की तीसरे दिन पहचान हो गई। मृतक सुमित गंगाघाट कोतवाली के सहजनी गांव का निवासी था। प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर मसवासी निवासी दोस्त ने दो अन्य साथियों की मदद से उसकी हत्या की थी। खुन्नश इतनी थी कि आरोपी ने युवक पर हथौड़े से 41 वार किए। पोस्टमार्टम में 30 चोटें उसके सिर में और 11 चोटें चेहरे पर पाई गई हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली के सहजनी गांव निवासी सुमित (21) पुत्र विश्राम बड़े भाई अमित के साथ काम करता था। वह शादी बरातों में भी काम करने जाता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सहालग में काम करने वाले सदर कोतावली क्षेत्र के मसवासी निवासी श्याम से उसकी दोस्ती थी और श्याम के माखी निवासी रिश्तेदार की बेटी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जबकि श्याम भी उसी युवती से प्रेम करता था। सुमित की युवती से नजदीक बढ़ते देख श्याम खुन्नस मानने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद और मनमुटाव बढ़ गया।
सूत्रों के मुताबिक, श्याम ने सुमित को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और शहर की कांशीराम कालोनी निवासी दो दोस्तों की भी मदद ली। 28 नवंबर को देर शाम, श्याम ने सुमित को फोन करके एक गेस्ट हाऊस में आई बरात में वीडियोग्राफी में सहयोग करने के लिए बुलाया। काम खत्म होने के बाद चारों ने शराब पी और एक ही बाइक से दोस्तीनगर-भतावां रोड पहुंच गए। जहां प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों में काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद तय योजना के तहत सभी बाइक से दोस्तीनगर-सिंघूपुर गांव जाने वाले मार्ग पर पहुंचे। यहां श्याम के दोनों साथी लघुशंका के बहाने दूर हट गए, जिसके बाद श्याम ने सिर व चेहरे पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर सुमित की हत्या कर दी। शव को झाड़ी में फेंकने के बाद दोस्तों को लेकर भाग गया।
विज्ञापन

उधर, गुरुवार रात में सुमित के घर न आने पर भाई अमित ने फोन किया तो वह स्विच ऑफ था। श्याम से बात की तो बताया कि सुमित अपने दो दोस्तों के साथ दोस्ती नगर मोड़ की तरफ गया था। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला तो रविवार सुबह अमित, भाई की गुमशुदगी दर्ज कराने गंगाघाट कोतवाली पहुंचा। जहां से शुक्रवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। पुलिस की सलाह पर अमित सदर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। उसने शव की पहचान भाई सुमित के रूप में की।
अमित ने श्याम के साथ भाई के जाने की जानकारी दी तो पुलिस ने उसे उठाया और सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद उसने सच उगल दिया। आरोपी श्याम की निशानदेही पर पुलिस ने कांशीराम कालोनी निवासी उसके दो दोस्तों को भी उठाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि श्याम के साथी नाबालिग हैं। सदर कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। मृतक के दोस्त सहित तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।


दो महीने पहले सुमित के घर आई थी युवती, दुश्मनी में बदल गई दोस्ती
सुमित का जिस युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था वह करीब दो महीने पहले सुमित के घर आई थी। सुमित ने युवती को बताया था कि एक गांव की लड़की से श्याम की नजदीकी है। ऐसा करके सुमित ने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे श्याम को बीच से हटाने का प्रयास किया। इसकी जानकारी जब श्याम को हुई तो दोनों की दोस्ती में दरार आ गई और श्याम ने सुमित की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें