फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। चचेरे भाई और कार चालक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली के अकवाबाद निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ कल्लू (55) अपने चचेरे भाई राजेंद्र सिंह (60) के साथ बीघापुर कस्बा बजार से रात करीब आठ बजे घर लौट रहे थे। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर गांव के सामने कट से सड़क पार करते समय पाटन की ओर से आ रही तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुजुर्ग और पाटन कस्बा निवासी कार चालक जमुना सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। एसओ राजपाल ने तीनों को सौ शैय्या अस्पताल भेजा, जहां राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। एसओ ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कार को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें