फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाघाट में जोरदार धमाका, तीन किशोर घायल

Wed, 09 Dec 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगाघाट थाना क्षेत्र में सरस्वती टॉकीज रोड पर कपड़ा मार्केट के पास मंगलवार सुबह हुए जोरदार धमाके से तीन किशोर घायल हो गए। धमाके की तीव्रता से एक किशोर का जूता फट गया। तीनों को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



घटना से इलाकाई लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक धमाका बम से हुआ या लहसन से, इसकी जांच की जा रही है। किसी बच्चे की शरारत भी हो सकती है।

  
सरस्वती टॉकीज रोड पर कपड़ा मार्केट के पास मंगलवार शाम 5.30 बजे जोरदार धमाके के साथ धुंआ उठा। इससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोई बमनुमा गोल चीज मार्केट के किनारे पड़े बिजली के पास गिरी। यहां शक्ति नगर निवासी 14 वर्षीय रोहन पुत्र चन्द्रशेखर व गांधीनगर विवासी 10 वर्षीय कृष्णा पुत्र राजेश गुप्ता व एक अन्य किशोर बात कर  रहे थे।


तभी जोरदार विस्फोट होेने से रोहन का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पास खड़े  कृष्णा के हाथ में चोट आई और एक अन्य किशोर के भी पैर में चोट आई। धमाके के बाद मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। रोहन के पिता चन्द्रेशेखर ने बताया वह और कृष्णा के पिता राजेश यहीं कपड़े की दुकान लगाते है।
विज्ञापन



बच्चे आपस में बात कर रहे थे, तभी घटना हुई। लोगों के मुताबिक राह चलते किसी ने कुछ फें का था। सूचना पर पहुंची गंगाघाट पुलिस  ने विस्फोट से रोहन का जला जूता कब्जे में ले लिया है। एसओ गंगाघाट अरविंद कुमार सिंह ने बताया घटना की जांच कराई जा रही है। बताया तीन घायलों में दो छात्र है तीसरे घायल किशोर का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें