फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया प्रभु यीशू का जन्मदिन

Thu, 25 Dec 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। क्रिसमस के दिन खुदा धरती पर उतरकर इंसान बना था। स्वर्गदूत ने अपने दर्शन देकर लोगाें को सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। यह दिन असंभव को संभव बनाने का दिन है। यह दिन अंधों को आंख देने, अपाहिजों को अच्छा करने का दिन है।
विज्ञापन


25 दिसंबर 353 ईसवी में जब यीशू मसीह का जन्म हुआ था। पूरे विश्व में ईसाई समुदाय के अलावा हर धर्म, समुदाय के लोग इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। ये उपदेश शहर के सबसे पुराने चर्च मैथॉडिस्ट में पास्टर अभिषेक लायल ने दिए।

मैथॉडिस्ट चर्च में सैकड़ों मोमबत्तियां एक साथ जगमगा उठीं। चर्च में यीशू का जन्म होते ही ‘जिंगल बेल-जिंगल बेल, जिंगल आल द वे’ गीत गुनगुनाए।

सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद कलीसिया (चर्च के सदस्य) मिस मेविस, अल्का, श्रीमती मीरा बक, नर्गिस, शैलेस व दीपक ने भी आपस में मिलजुल कर रहने का संदेश दिया। कहा कि, भूखे लोगों को भोजन और गरीब को तन ढकने के लिए कपड़े देना भी प्रभू ईशू की प्रार्थना का एक हिस्सा है।
विज्ञापन


नवाबगंज स्थित असेंबली ऑफ बिलिवर्स चर्च इन इंडिया के वरिष्ठ पादरी राधेलाल ने क्रिसमस के दिन चर्च में ईसामसीह के जन्म बाइबिल का पाठ पढ़ाया और प्रभू के धरती पर जन्म लेने के उद्देश्य को विस्तार से बताया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी और एक-दूसरे को केक खिलाकर मुंह मीठा कराया।

लोगाें ने इस मौके पर ‘आज पैदा हुआ है मसीहा दुनिया को बताएंगे’ और ‘शोर दुनिया में हो गया, आज पैदा मसीहा हो गया’ जैसे गानों को गाकर सभी को प्रभू जन्म की खुशी का अहसास करा दिया। इससे पूर्व में गिरिजाघर में तैयार की गई चर्नी गौशाला नाम की झांकी में प्रभु यीशू का जन्मोत्सव हुआ।

बाद में चर्च में क्रिसमस के मौके पर कई मनमोहक कार्यक्रमों को आयोजन भी किया गया। इस दौरान पास्टर धनमासी व पास्टर संजय, सफीपुर विधायक सुधीर रावत, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें