मकर संक्रांति पर गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। परियर व बक्सर घाट हर-हर गंगे के उद्घोष से गूंजते रहे। शुक्रवार भोर पहर से ही गंगा किनारे भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। यहां गंगा स्नान के बाद भक्तों ने घाट किनारे पूजा अर्चना की और दान आदि करके पुण्य कमाया। शाम तक घाट भक्तों से गुलजार रहे। उधर, घाट के आसपास दुकानदारों की चांदी रही। स्टालों पर प्रसाद लेने वाले लोगों की भीड़ लगी रही।
मकर संक्रांति पर परियर व बक्सर के गंगाघाट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। गुरुवार शाम से ही दूरदराज से लोगों का आना शुरू हो गया था। भक्तों ने घाट किनारे ही डेरा जमा लिया था। पूरी रात भजन कीर्तन होते रहे। शुक्रवार भोर पहर से ही भारी संख्या में भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई। सूर्योदय होते-होते घाटों पर स्नानार्थियों का रेला पहुंच गया। सबसे ज्यादा भीड़ गंगा किनारे बने ब्रह्मावर्त गंगाघाट पर रही। यहां पर गंगा किनारे ज्यादा पानी न होने पर भक्तों ने पैदल व नावों से दूसरे छोर पर जाकर गंगा की धारा में जाकर स्नान किया। स्नान आदि के बाद भक्तों ने गंगा किनारे पूजन अर्चन किया। वहीं पर दान-पुण्य का भी लाभ उठाया। फिर घाट से वापस आकर रास्ते में पड़ने वाले परियर के बलखंडेश्वर मंदिर, जानकीकुंड आश्रम और बक्सर की मां चंद्रिका देवी मंदिर में मत्था टेका। शाम तक गंगा तटों पर स्नान का कार्यक्रम चलता रहा। कुछ भक्तों ने तो गंगातटों पर ही रुककर पूरी रात भजन-कीर्तन किया। इससे पहले स्नानार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने काफी दूर पहले ही बैरीकेडिंग लगा दी थी। जिससे भक्तों को करीब एक किलोमीटर पैदल ही जाना पड़ा। रास्ते भर भक्त भजन-कीर्तन करते हुए जा रहे थे। कुछ लोगों ने नावों में बैठकर गंगा के दूसरे किनारों पर पहुंचकर डुबकी लगाई। रातभर घाटों पर काफी भीड़ रही।
जरूरतमंदों को बांटे कंबल
जीएस फाउंडेशन सुमेरपुर ने मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज करा गरीबों को कंबल बांटे। सचिव अरविंद बाजपेई ने कहा कि भारतीय संस्कृति ही समतामूलक समाज को मजबूत समाज बनाने में सहायक है। प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है कि समाज में सभी के साथ समरसता का भाव रखे। इस दौरान लगभग एक सैकड़ा असहाय लोगों को सचिव ने कंबल प्रदान कर खिचड़ी खिलाई। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य गणेश शंकर बाजपेई, हरिप्रसाद, संतोष बाजपेई, श्याम सुंदर, अनिल, अतुल, अवधेश आदि उपस्थित रहे।
विधायक ने मदद का दिया आश्वासन
दही चौकी स्थित सपा के पूर्व महासचिव उदयराज यादव के आवास पर खिचड़ी भोज व सम्मान समारोह हुआ। खिचड़ी भोज में पहुंचे भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि हम हर समय हर वर्ग की मदद व विकास कार्य कराने के लिए तत्पर हैं। खिचड़ी भोज के बाद विधायक ने लोगों के साथ बैठक कर विकास में हर संभव मदद करने की बात कही। इस दौरान समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों को विधायक व पूर्व महासचिव की ओर से डायरी व कलम सम्मानित किया गया। इस दौरान कृष्णपाल सिंह, जिला पंगुड्डू सेंगर, संतोष मिश्रा, प्रशांत यादव आदि मौजूद रहे।ावड़ा लगा रहा। यहां पर मनीष चंदेल के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।