फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज की गड्डी थमाकर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कागज की गड्डी थमाकर लोगों से ठगी करने वाले 6 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवकों ने जिले में 20 से अधिक ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपियों के पास से दो कार, 6 मोबाइल व विभिन्न लोगों से ठगे गए 20 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बीघापुर थानाक्षेत्र के रैथाना निवासी विशुनादेवी 23 सितंबर को कसबे की बैंक में खाते से 40 हजार रुपये निकालने आई थी। इस दौरान दो युवकों ने उसे झांसे में लेकर कागज की गड्डी थमाकर 40 हजार रुपये ठग लिए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। रविवार रात बीघापुर पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि ठगी करने वाला एक गिरोह रैथाना के निकट मौजूद है। स्वॉट व बीघापुर पुलिस ने घेराबंदी कर दो कार में सवार 6 युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम राजा सोनकर निवासी आजाद नगर कानपुर, अजीत सिंह चौहान निवासी स्वर्ण जयंती बिहार कानपुर, अवधेश सोनकर निवासी लाल बंगला कानपुर, दीपू सोनकर निवासी कोजेपुर फतेहपुर, अंकित यादव निवासी खैराबाद फतेहपुर व गोविंद निवासी कल्यानपुर फतेहपुर बताया। घटना का खुलासा करते हुए एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी उन्नाव व आसपास के जिलों में ठगी करते थे। वह अधिकतर अनपढ़ लोगों को अपना शिकार बनाते थे।
बीघापुर थाना प्रभारी जावेद अख्तर ने बताया कि आरोपियों पर बीघापुर, पुरवा व सदर कोतवाली के अलावा कानपुर, फतेहपुर में लूट व टप्पेबाजी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

कागज की गड्डियां भी मिलीं
पुलिस ने जिन युवकों को पकड़ा है उनके पास से अखबार के कागज से बनाई गई दो गड्डियां भी मिली हैं। युवकों ने बताया कि वह बैंक में ऐसे लोगों को अपना शिकार बनाते थे जो अनपढ़ होते हैं। मदद के नाम पर वह विड्राल फार्म भर देते थे। इसके बाद उन्हें बातों में उलझाकर उन्हें कागज की गड्डी थमा उनसे असली रुपये लेकर भाग निकलते थे।
पुलिस टीम को मिली बधाई
ठग गिरोह को पकड़ने में सर्विलांस सेल व स्वाट प्रभारी विकास पांडेय, बीघापुर थाना प्रभारी जावेद अख्तर, एसएसआई घनश्याम शुक्ला, एसआई उबैस अली, धर्मेंद्र सिंह, फिरोज अहमद, अब्दुल जब्बार, राजेश मिश्रा व रोहित शर्मा शामिल रहे। एएसपी ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें