फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोड़ बाबुल को पिया के घर चलीं

Thu, 26 Feb 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अजगैन(उन्नाव)। बाबा पिपरेश्वर धाम मंदिर कमेटी की ओर बुधवार को सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आठ जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया।
विज्ञापन


वैदिक रीति रिवाज के साथ हुए वैवाहिक समारोह के दौरान नवयुगलों को गृहोपयोगी वस्तुएं दी गईं। समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नवयुगलों को आशीर्वाद प्रदान किया।

बुधवार को अजगैन के पिपरेश्वर धाम मंदिर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर-वधु के परिजन सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और मंडप पूजन के साथ ही रीति-रिवाज के तहत कार्यक्रम को आगे बढ़ाना शुरू किया।
विज्ञापन


दोपहर में आचार्यों के सानिध्य में नवयुगलों ने अग्नि के सात फेरे लिए। इससे पूर्व जयमाल हुआ। समारोह में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में नवदंपति को विदा किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें