फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पत्नी के हत्यारे की रिहाई याचिका राज्यपाल ने खारिज की

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जेल में अच्छे आचरण का हवाला देकर पत्नी की हत्या करने के दोषी की याचिका राज्यपाल ने खारिज कर दी। राज्यपाल ने अपराध की गंभीरता सहित अन्य बिंदुओं के मद्देनजर फैसला सुनाया। दोषी को 10 साल की पूरी सजा काटनी होगी।
विज्ञापन

आसीवन थाना के नौहाई बुजुर्ग गांव निवासी दिनेश राठौर के मुताबिक वर्ष 2018 में बहन रानी की शादी आवागोझा गांव की कौशल किशोर से हुई थी। बाद में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित करते थे। 15 नवंबर 2020 की रात करीब 10 बजे दंपती में विवाद हुआ था। बहन ने फोन करके जान का खतरा होने की बात कही और ले जाने की बात कही थी। इसके बाद उसका शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला था।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति कौशल, ससुर श्रीराम, देवर अखिलेश व राम करन पर दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय एक में पूरी हुई और न्यायाधीश ने दोष साबित होने पर कौशल को 10 साल कारावास की सजा सुनाई थी। कौशल जिला कारागार में निरुद्ध है। पांच साल दो माह और 13 दिन की सजा पूरी करने के बाद उसने अपने अच्छे आचरण का हवाला देकर समय पूर्व रिहाई की मांग की थी।
विज्ञापन

दोषी की दया याचिका पर विचार करने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने अपराध की प्रकृति व समाज में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने व डीएम घनश्याम मीना व एसपी जयप्रकाश सिंह द्वारा समय पूर्व रिहाई की संस्तुति न किए जाने के पहलुओं को परखने के बाद रिहाई की संस्तुति नहीं की। इस आधार पर राज्यपाल ने दया याचिका को अस्वीकार कर दिया। शासन ने इसकी सूचना संबंधित जेल अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट को भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें