गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर लखनऊ से कानपुर जाने वाली मालगाड़ी को रेलवे स्टेशन पर बीती रात चालक ने रोक दिया। मालगाड़ी के पहियों में जंजीर लगाकर ताला बंद मालगाड़ी को लूप लाइन पर खड़ा कर स्टेशन अधीक्षक को मेमो थमा निकल भागा। अगले दिन दूसरा चालक आया, इसके बाद मालगाड़ी कानपुर के लिए रवाना हुई।
रेलवे सूत्रों के अनुसार लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी के चालक ने सिग्नल होने के बावजूद सिर्फ इसलिए गंतव्य के पहले ही मालगाड़ी रोक दी, क्योंकि उसकी ड्यूटी के घंटे पूरे हो गए थे।
चालक ने गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी की और पहियों में जंजीर डालकर ताला जड़ा। एसएस छोटेलाल को मेमो थमाकर निकल गया, जबकि स्टेशन अधीक्षक ने उसे बताया कि जब सिग्नल है तो मालगाड़ी छोड़ने का क्या तुक बनता है, जिसे चालक ने नजरंदाज कर दिया।