फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल से फत्तेखेड़ा में बिजली नहीं

Sun, 11 Oct 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर मुख्यमंत्रक्षी जन-जन तक बिजली पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर थाना गंगाघाट में फत्तेखेड़ा एक ऐसा गांव है, जहां बीते आठ साल से बिजली ही नहीं है। युवा टीवी देखने के लिए दूसरे गांव जाते हैं। बिजली न होने से कृषि कार्य तक नहीं हो पाते और किराए के जनरेटरों के सहारे खेती करते हैं।
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि सदर विधायक पंकज गुप्ता चुनाव लड़ने के पूर्व यहां आए थे और आश्वासन दे गए थे कि विधायक बनते ही वह गांव को रोशन कर देंगे, लेकिन यहां धेला भर काम नहीं हुआ।

 
गांव के कमलेश, रमाकांत, सुजीत , राजेश्वरी, अंशो, गुमानी, रामसजीवन ने बताया कि आठ साल पहले राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत गांव में बिजली के खंभे लगे और ग्रामीणों को बिजली नसीब हुई, लेकिन कुछ समय बाद ही बिजली हमेशा के लिए गुम हो जायेगी।
विज्ञापन



बताया कि लोगों को एक माह तक तो बिजली मिली इसके बाद अचानक बिजली गुल हो गईं।

 
जानकारी करने पर ग्रामीणों को पता चला कि जिस कंपनी ने यहां कार्य कराया था, उसने मध्याचंल विद्युत वितरण निगम को कार्य पूर्ण करने के बाद हैंडओवर नहीं किया। इस कारण गांव की बिजली काट दी गईं।


वहीं कार्यदाई कंपनी एबीसी के कर्मचारियों की मानी जाएं तो काम पूर्ण होने के बावजूद बिजली विभाग ने उनका पेमेेंट रोक रखा था, जिसको लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी रही।

 
वहीं चार साल तक बिजली विभाग और कार्रदाई कंपनी के बीच मामला कोर्ट चलता रहा। इसी बीच कंपनी को बिजली विभाग द्वारा कार्य का पेमेंट किया गया और मामला निपटा, लेकिन इसके बाद भी विभागीय लापरवाही के चलते यहां विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं कराई गई।


ग्रामीणों के बीच सदर विधायक पंकज गुप्ता पहुंचे और उन्हें आश्वासन की घुट्टी देते हुए उनके विधायक बनते ही गांव को रोशन करने की बात कही, लेकिन आज उनके विधायक बनने के डेढ़ वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, फिर भी गांव में अंधेरा छाया हुआ है।

 
ग्राम सभा खैराहा एहतमाली के ग्राम प्रधान बिन्दा देवी पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें तो गांव के विकास से कोई लेना देना नहीं है। बस यहां हर कोई वोट की राजनीति कर रहा है। बिजली न होने के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किराए का जनरेटर लेकर खेती का कार्य कराना पड़ रहा है।


बिजली के पोल में जो तार लगे थे उन्हें चोर काट ले गए है। ग्राम प्रधान बिन्दादेवी ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। वह लगातार गांव में बिजली लाने के प्रयास में है।


मैं जब विधायक नहीं था, तब विधानसभा के 210 गांव में बिजली नहीं थी। विधायक बनने के बाद 70 गांव में बिजली पहुंच चुकी है, जबकि शेष 140 गांव के लिए टेंडर हो चुके हैं, जिसमें से गांव फत्तेखेड़ा भी शामिल है, यहां द्वितीय चरण में कार्य होना है। जल्द ही गांव में बिजली पहुंच जाएगी। - पंकज गुप्ता, सदर विधायक उन्नाव

 

फत्तेखेड़ा में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत कार्य हुआ था। काम कराने वाली कंपनी का कोर्ट में मामला चल रहा था, जो अब समाप्त हो चुका है, जल्द ही यहां बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन

जय सिंह, एसडीओ गंगाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें