फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों यीशु की याद में हुई प्रार्थना सभाएं

Sat, 04 Apr 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ईसाई समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर यीशू की याद में गिरिजाघर में प्रार्थना की। इससे पूर्व शहर के चर्च की साफ-सफाई की गई और यीशू के सामने मोमबत्तियां जलाकर रोशनी की गई।
विज्ञापन


 प्रभू ईशा मसीह को उनके बलिदान दिवस पर ईसाई समुदाय के लोगों ने गमगीन माहौल में विदाई दी। इस दिन को यीशु के मनुष्य जाति की रक्षा के लिए बलिदान होने का गम और रोमी सल्तनत के एक राजा के अहंकार को पराजित करने की खुशी पर लोगों ने स्थानीय चर्च में प्रार्थना कर मनाया।

शहर के सबसे पुराने मैथोडिस्ट चर्च के अलावा पीतांबर नगर स्थित बेथनी फेलोशिप चर्च और सेंट लारेंस स्कूल के चर्च में सुबह से ही साफ सफाई चलती रही। इसके अलावा नवाबगंज के असेंबली ऑफ विलीवर्स इन इंडिया चर्च के पास्टर राधेलाल ने चर्च में मौजूद लोगों को प्रार्थना सभा में वह सात वचन सुनाए जो प्रभु यीशु ने लोगों को दिए थे। इसके अलावा बताया कि प्रभु ईशा ने इस दिन मनुष्य जाति की रक्षा को देखते हुए अपना बलिदान दे दिया था। उन्हें रोमी सल्तनत के एक राजा ने क्रास पर चढ़ा दिया था।
विज्ञापन


पादरी विक्रम रावत ने कहा कि ईशा मसीह ने दुनिया को पाप से मुक्त करवाया था। इसके बाद चर्च में फादर ने सभी को बाइबिल का पाठ कराया। किरन मिश्रा ने कहा कि परम ईश्वर ईशा मसीह ने दुनिया को पाप के अंधेरे से सत्य के उजाले में ले जाने के लिए धरती पर अवतार लिया था।

ईशा मसीह ने एकता का संदेश देते हुए पाप और अत्याचार से दूर रहने का संदेश दिया है। संजय सिंह ने कहा कि यह दिन उस ईश्वर के धरती पर इंसानों की रक्षा के लिए बलिदान देने का दिन है जिसने दुनिया को सच्चाई का रास्ता दिखाया। कहा कि सभी लोग जाति-धर्म, अमीर-गरीब की भावना से ऊपर उठकर ईश्वर की संतान बनकर रहें। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव अशोक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुबेर भंडारी, राकेश यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें