फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च तकनीकी से खेती करने की दी टिप्स

Thu, 12 Mar 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी मैदान में दो दिवसीय किसान मेले में बुधवार को किसानों को उन्नत खेती के गुर बताए गए। वहीं मिस्डकॉल से पंजीकरण कराने की सुविधा की जानकारी भी दी गई। इस दौरान विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर किसानों को कम कीमत पर कृषि संबंधी उपकरण उपलब्ध कराए।
विज्ञापन


कृषि विभाग के जनपदस्तरीय किसान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि व सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने किया। इसके बाद  उन्होंने विभिन्न विभागों एवं कृषि से जुड़े प्रतिष्ठानों की ओर से मेलास्थल पर लगाए गए स्टालों का जायजा लिया।

इस दौरान उपकृषि निदेशक रामबरन राम ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि किसान विभागीय वेबसाइट अथवा टोल फ्री नंबर 18002001050 पर मिस्डकॉल करके अपना पंजीकरण जरूर कराएं।
विज्ञापन


किसान पुरस्कार योजना में सम्मलित होने के लिए कृषक अपने विकासखंड पर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर रबी फसल के लिए मार्च की 31 तारीख तक और खरीफ फसल हेतु माह अगस्त की 31 तारीख तक 10 रुपए जमा कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्र ने बताया कि किसान खाद, बीज का उचित समय पर सही मात्रा में प्रयोग करके कम लागत पर अधिक पैदावार लें। सभी किसान किसान क्रेडिट कार्ड अवश्य बनवाएं। यदि केसीसी बनवाने में कोई कठिनाई आती है तो डीडीएम नाबार्ड के मोबाइल नंबर 7376206076 पर संपर्क कर सकते हैं।

बताया कि यदि कृषि या कृषि से संबंधित किसी प्रकार की समस्या है तो उसके लिए अपने निकट राजकीय कृषि बीज भंडार अथवा कृषि रक्षा इकाई पर अपनी समस्या का निवारण करा सकते हैं।

साथ ही जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 9235629393 और जिला कृषि रक्षा अधिकारी के नंबर 9235629394 और उपकृषि निदेशक के मोबाइल नंबर 9235629392 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान के बारे में जानकारी दी। बताया कि किसान विकासखंड पर तैनात पशुचिकित्साधिकारी से संपर्क कर निशुल्क टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान का लाभ उठाएं।

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र शुक्ला ने औद्यानिक मिशन योजना और नेशनल मिशन फार सस्टनेबुल एग्रीकल्चर योजना के बारे में बताया।

चन्द्रशेखर कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के वैज्ञानिक डॉ. पीएन अवस्थी ने ओलावृष्टि से गेहूं की फसल में हुई हानि से बचाव के विषय में किसानों को जानकारी दी। सफीपुर के देवगांव निवासी अभय कुमार और श्रीनारायण गुप्ता को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें