फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा पीड़ित महिलाओं को पूरा संरक्षण व सहयोग दें

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी सेंटर का डीएम रवींद्र कुमार ने निरीक्षण किया। सेंटर मैनेजर ज्योती मिश्रा को निर्देश दिए कि घरेलू हिंसा पीड़ित एवं अन्य निराश्रित महिलाएं सेंटर में आएं तो उन्हें विभाग द्वारा निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार पूरा संरक्षण एवं सहयोग प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

डीएम को बताया गया कि संबंधित महिलाओं के अल्प आवास के लिए पांच बेड की व्यवस्था की गई है। पांच दिन के आइसोलेशन रूम में रख कर हिंसा पीड़ित महिलाओं को खाने-पीने, पुलिस सहायता, कानूनी परामर्श, चिकित्सा सेवाएं व आश्रय सुविधा के माध्यम से मुहैया कराई जाती है। डीएम ने सेंटर में कार्यरत सभी कर्मियों एवं अब तक किए गए कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो भी पीड़ित महिला एवं बालिका सेंटर में आए उसकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।
सेंटर परिसर में गंदगी देखकर नाराजगी जताई और साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने महिला कल्याण विभाग द्वारा 48.69 लाख की लागत से बनवाए जा रहे सखी सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था उप्र सहकारी शीतगृह संघ लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय सीमा में सेंटर का कार्य पूरा कराएं। गुणवत्ता एवं मानक को परखने के लिये निर्माणाधीन भवन के विभिन्न कमरों का डीएम ने निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. बीबी भट्ट, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें