फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्राओं ने देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा

Sun, 17 Aug 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो-22-निराला प्रेक्षागृह में दीप जलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करते अल्पसंख्यक कल्य
विज्ञापन
उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार शाम को निराला प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पहले तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद परिसर में लगी प्रदर्शनी व रंगोली का अवलोकन किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। इस दौरान बेसिक और माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा, सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, डीएम गौरांग राठी, एसपी दीपक भूकर, सीडीओ कृति राज, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं हिंदू युवा वाहिनी ने कब्बाखेड़ा स्थित एक रिसाॅर्ट से बाइक यात्रा निकाली। बाइक सवार युवा हाथों में तिरंगा और भगवा ध्वज लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय श्रीराम, वीर शहीद अमर रहे का नारा लगाते हुए निकले। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा, जसमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें