फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मनचले ई-रिक्शा चालक को छात्रा ने जड़े 12 थप्पड़ और जूते... 20 मिनट तक चला हंगामा; 12वीं में पढ़ती है लड़की

Mon, 21 Jul 2025 08:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शुक्लागंज (उन्नाव)

सार

पोनीरोड गांधी नगर मोड़ के पास ई-रिक्शा चालक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। इस पर छात्रा ने चालक को ई-रिक्शे से घसीटकर सड़क पर जूते और थप्पड़ों से पिटाई कर दी। करीब 20 मिनट तक हंगामे के दौरान छात्रा ने 12 थप्पड़ और जूते युवक के जड़ दिए।
विज्ञापन
मनचले को छात्रा ने पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में कोतवाली गंगाघाट के पोनीरोड मार्ग के गांधीनगर मोड़ के पास शनिवार दोपहर स्कूल से घर पैदल जा रही 12वीं की छात्रा से ई-रिक्शा चालक को छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। छात्रा ने ई-रिक्शा चालक को रिक्शे से घसीटकर सड़क पर थप्पड़ों और जूतों से पीटा। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर नगर के एक मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय 12वीं की छात्रा कानपुर स्थित कॉलेज से पैदल घर लौट रही थी, तभी पोनीरोड गांधी नगर मोड़ के पास ई-रिक्शा चालक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। इस पर छात्रा ने चालक को ई-रिक्शे से घसीटकर सड़क पर जूते और थप्पड़ों से पिटाई कर दी। करीब 20 मिनट तक हंगामे के दौरान छात्रा ने 12 थप्पड़ और जूते युवक के जड़ दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्रा के परिजनों को बुलाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया है लेकिन परिजन मना कर रहे हैं। ई-रिक्शे चालक आरओ पानी बेचने का काम करता है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें