फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक को ओवरटेक करने में खतरे में डाली बच्ची की जान

विज्ञापन
हर के मोहल्ला मोतीनगर में हादसे के बाद ट्रक के नीचे दबी बाइक। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला मोतीनगर में ट्रक को ओवरटेक के दौरान बाइक ट्रक के आगे के टायर के नीचे आ गई। हादसे में बाइक में पीछे बैठी 13 वर्षीय किशोरी का पैर कुचल गया। जबकि बाइक चला रहे युवक को मामूली चोटें आई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। जिससे जाम लग गया। आधा घंटा बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटवा आवागमन शुरू कराया। घायल किशोरी को बाइक सवार निजी नर्सिंगहोम लेकर चला गया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे का है। हरदोई ओवरब्रिज से एक ट्रक आवास विकास की ओर जा रहा था। मोतीनगर मोहल्ला के पास ट्रक के बगल से एक ऑटो निकला। इसी दौरान ओवरटेक की कोशिश में बाइक अचानक ऑटो और ट्रक के बीच से निकलने लगी। डिवाइडर बचाने के लिए ट्रक चालक ने स्टीयरिंग बाईं ओर घुमाई तो बाइक का पीछे का हिस्सा ट्रक के आगे के टायर के नीचे आ गया। ट्रक चालक के तेजी से ब्रेक लेने पर ट्रक वहीं रुक गया, जिससे बाइक चला रहे अमनव पीछे बैठी 13 वर्षीय किशोरी किरन की जान बच गई। हालांकि किशोरी का पैर टायर के नीचे आने से कुचल गया। हादसे के बाद चालक ट्रक सड़क पर खड़ा कर भाग निकला। राहगीरों ने बच्ची को जिला अस्पताल भागे। हालांकि बाइक चला रहा युवक उसे एक नर्सिंगहोम लेकर चला गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। आधा घंटा तक पुलिस के न पहुंचने पर जाम हरदोई ओवरब्रिज तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को किनारे करा जाम खुलवाया। सदर चौकी प्रभारी शैलेंद्र यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें