फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा यात्रा को लेकर आईजी ने बक्सर घाट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। 30 जनवरी को बक्सर पहुंच रही गंगा यात्रा को लेकर शनिवार को आईजी एसके भगत ने बक्सर का दौरा किया। आईजी ने जिले के आलाधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गंगा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ही नहीं आला अधिकारी भी मुस्तैद हैं। शनिवार को आईजी लखनऊ एसके भगत ने बक्सर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा में शामिल लोगों के ठहराव के अलावा गंगा आरती की तैयारियों की भी जानकारी ली। आईजी के साथ जिले के आला अधिकारी भी साथ थे। लगभग 15 मिनट बक्सर में रुकने के बाद आईजी बिहार के रास्ते रायबरेली चले गए, जबकि डीएम देवेंद्र पांडेय व एसपी विक्रांतवीर समेत अन्य पुलिस अधिकारी बक्सर में ही व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। अधिकारियों ने यहां रास्तों के किनारों की सफाई, गंगा यात्रा में शामिल लोगों के ठहराव की व्यवस्था और घाटों की सफाई का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें