फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने किया 10 आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास

विज्ञापन
निराला प्रेक्षागृह में आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलांयास करते विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्ष - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के निराला प्रेक्षागृह में यूपी व राष्ट्रीय बालिका दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने आरईएस विभाग के 10 आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास किया। एक सीसी रोड व नाली निर्माण का लोकार्पण किया। वहीं, कक्षा 10 व 12 की 30 छात्राओं को 5 हजार की चेक व प्रशस्तिपत्र दिया। कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री कमल रानी वरुण भी मौजूद रहीं। विभिन्न विभागों ने स्टॉल के माध्यम से विकास प्रदर्शनी लगाई और बेटी जन्म उत्सव भी मनाया।
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों व अन्य समुदाय के लोगों ने मानव शृंखला बनाई और बेटियों को बचाने का संकल्प लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि घर में पैदा होने वाली बेटी का सम्मान करें। कहा कि जिस घर में बेटी का सम्मान नहीं होता उसका समाज में सम्मान नहीं होता है। यहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के 5-5 लाभार्थियों को आवास की चाबी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 12 लाभार्थियों को चाबी वितरण की गई। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के 5 स्वयं सहायता समूह को स्वीकृत पत्र और स्वत: रोजगार के लिए 7 लाभार्थियों को एक लाख रुपये का चेक दिया गया। वहीं, 5 लाभार्थियोें को रिवाल्विंग फंड का वितरण किया। ओडीओपी तथा वीएसएसवाई के 10 व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 5 लाभार्थी प्रशिक्षुओं को टूल किट दिया गया। इससे पहले रिदम अकादमी की छात्राओं ने विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में 6 उद्यमियों को विशिष्ट उद्यमियों पुरस्कार विजेता प्रमाणपत्र तथा शील्ड दी गई। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के 5 लाभार्थियों को अनुदान वितरण किया गया। यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड व आईसीएसई बोर्ड की प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 10 की 15 व कक्षा 12 की 15 छात्राओं को पांच हजार रुपये का चेक व प्रशस्तिपत्र दिया गया। तीन विद्यालय के प्रधानाचार्यों जीजीआईसी उन्नाव, पुरवा व नवाबगंज को कक्षा आठ से नौ व कक्षा 10 व 11 में बालिकाओं का शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए प्रशस्तिपत्र व दस हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। साथ ही 48 लाभार्थी को सोलर लैंप वितरण किया गया। स्वच्छ भारत मिशन, गंगा यात्रा का कैलेंडर का अनावरण व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले 10 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया। एनआरएलएम की ओर से पांच करोड़ पांच लाख सत्तर हजार रुपये का डेमो चेक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया। लघु सिंचाई विभाग द्वारा 6 कृषकों को योजना से लाभान्वित किया गया। विधायक सदर पंकज गुप्ता, विधायक मोहान बृजेश रावत, एमएलसी अरुण पाठक समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें