फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश पूजन के साथ शुरू हुई रामलीला

Tue, 20 Oct 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ की ओर से संचालित 80वें रामलीला समारोह का शुभारंभ सोमवार को किया गया। जिला न्यायाधीश तूफानी प्रसाद ने ध्वजारोहण व भगवान गणेश की पूजा कर शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने रामलीला मैदान में नवनिर्मित तुलसी के प्रथम तल का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

महामंत्री ने बताया कि मंगलवार को नारद मोह व राम जन्म के मंचन से रामलीला की शुरुआत की जाएगी। 27 अक्तूबर को रावण वध व 28 को राम राज्याभिषेक और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इससे पहले बार एसोसिएशन अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह व महामंत्री दीप नारायण त्रिवेदी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

 इस मौके पर हृदय प्रकाश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, रतींद्र प्रताप सिंह, सतीश त्रिवेदी, गिरीश मिश्रा, हरीश अवस्थी, अतुल कुमार गौड़ आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें