उन्नाव। गणेश महोत्सव के छठे दिन कई जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। भक्तों ने सुबह से ही पार्वती नंदन की आराधना शुरू कर दी। पांडाल में दिनभर भगवान गणेश का गुणगान होता रहा। लाउडस्पीकरों में बज रहे गणेश स्तुति के भजनों पर भक्त झूमते रहे।
शहर में शाहगंज, एबीनगर, पीडीनगर, दरोगाबाग, सिविल लाइन सहित आधा दर्जन क्षेत्रों में भक्तों ने भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की है। एबी नगर में भक्तों ने भगवान गणेश की वंदना की। शाम को गणेश पांडाल में भजन कीर्तन हुए। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा पीडीनगर, दरोगाबाग, सिविल लाइन आदि स्थानों पर भी महोत्सव का माहौल रहा। भक्तों ने मंडली के रूप में बैठकर भगवान एकदंत का भजन कीर्तन के साथ गुणगान।