फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश महोत्सव का मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन

Sun, 27 Sep 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ और ‘पार्वती नंदन तेरी जय-जयकार, फिर आना तुम हमरे द्वार’ के निमंत्रण के साथ भक्तों ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश को अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई दी। धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जमकर अबीर गुलाल के साथ पटाखे फोड़े गए। भगवान गजानन के भजनों से शहर गुंजायमान होता रहा। इसके बाद मूर्ति विसर्जित की गई। इसी के साथ पिछले 10 दिनों से चले आ रहे गणेश महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। बप्पा को विदाई देते समय भक्तों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन


 दस दिन पहले 17 सितंबर को शहर में करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश मूर्ति की स्थापना की गई थी। इसके अलावा घरों में भी लोगों ने गणेशजी को विराजमान किया था। दस दिनों तक श्रृद्धालुओं ने सुबह, शाम गजानन का पूजन अर्चन किया और मनोकामना पूर्ति का वरदान मांगा।

रविवार को महोत्सव के समापन के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भक्तों ने विघ्रहर्ता को विभिन्न वाहनों में बैठाया और गाजे-बाजे के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते हुए विसर्जित करने वाले स्थानों पर पहुंचे। शहर के छतुरिया कुआं, एबीनगर सार्वजनिक श्रीगणेश महोत्सव, पंजाबी कालोनी, कंजी, कचौड़ी गली, कैथियाना केसरगंज, शाहगंज, अब्बासबाग, गीतानगर आदि जगहों पर स्थापित की गई प्रतिमाओं को आयोजकों ने विसर्जित किया। श्रद्धालुओं ने रास्ते में पटाखे भी फोड़े। गणेशोत्सव के अंतिम दिन आयोजकों ने कन्या भोज के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें