सदर कोतवाली के गजौली गांव में बुखार से हुई तीन मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा और गांव में टीम भेजकर वहां लोगों में दवाओं का वितरण कराया और 150 ग्रामीणों की स्लाइडें बनवाई हैं।
जिला संक्रामक रोग नियंत्रण प्रभारी डॉ. एके त्रिपाठी के मामला संज्ञान में आने के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूप पर्यवेक्षक डॉ. राकेश चंद्रा व बिछिया सीएचसी से डॉ. मो. सहल वसीम टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने गांव वालों को बुलाकर उनकी जांच की और दवाओं का वितरण किया।
मलेरिया इंसपेक्टर श्रीराम शुक्ला, मो. अयाज, रामचंद्र, छोटेलाल गुप्ता व अशोक ने गांव में फॉगिंग कराई साथ ही 150 ग्रामीणों की स्लाइडें बनवाई गईं।
संक्रामक रोग नियंत्रण प्रभारी डॉ. बताया कि टीम भेजकर ग्रामीणों की जांच कराई गई है। साथ ही दवाओं का भी वितरण किया गया है। स्लाइडें भी बनाई गई हैं, उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। अभी तक किसी में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। रेजेंसी हॉस्पिटल की रिपोर्ट अभी आनी है।