उन्नाव। बेनहर इंटर कॉलेज में प्लेग्रुप के बच्चों ने फ्रूटी पार्टी में जमकर मस्ती की। यहां कक्षाध्यापिका नंदिनी मिश्रा के साथ साफिया अल्वी, नेहा तिवारी व अनीसा सईद ने कक्षा को आम के उपवन की तरह सजाया।
यहां आम के रूप में अद्वत शुक्ला, पपीता के रूप में अरसद अलवी, सेब के रूप में अब्दुल्ला, अंगूर के रूप में मो. हिफजम तथा संतरे के रूप में रेहान अहमद ने उपयोगिता के विषय में बताया।
बच्चों को स्वाद के अनुसार उन्हें चॉकलेट, टॉफी व फ्रूटी दी गई। यहां उमर मुस्ताक ने कविता भी सुनाई। प्रबंधक अयाज अली अलवी ने बच्चों को उत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की प्रिंसिपल हिना मुश्ताक को सम्मानित किया गया।