सफीपुर(उन्नाव)। शराब पीने के बाद नशे में धुत अधेड़ ने आठ वर्ष की बच्ची के साथ छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा हैं।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता के अनुसार गांव में ही रहने वाला साथी भूरे उसके घर आया था। पिता के अनुसार मोबाइल पर एक परिचित की कॉल आने पर वह बात करने लगा। नेटवर्क की समस्या होने से आवाज साफ न आने पर वह घर के बाहर चला गया। इसी दौरान आरोपी ने उसकी आठ साल की बेटी से गलत नीयत से छेड़खानी की। बच्ची के शोर मचाने पर पिता व अन्य परिजन पहुंच गए। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार पांडेय के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।