सपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में आम जनमानस कराह रहा है। वर्ष 2012 में की गई सपा की घोषणाएं हवा-हवाई साबित हुई है। प्रदेश में भू-माफि याओं का व्यापार रातोंरात बढ़ रहा है। इंस्पेक्टर, पुलिस अधीक्षक भी सुरक्षित नहीं है। न्याय की आस में लोग दर-दर भटकने को मजबूर हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने देश में क्रांति लाने का काम किया है। यह विचार मां पीतांबरा एचपी गैस एजेंसी पड़री खुर्द में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीबों को निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर वितरित करते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने व्यक्त किए।
विधायक ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जनधन खाते खोलकर आपको दो लाख का बीमा 12 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर दिया है। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी समाप्त हुई है। विश्वस्तर पर भारत की साख बढ़ी है। पंकज गुप्ता ने बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह पार्टी दुकान है। विधायक बनने के लिए टिकटों की बोली लगाओ फि र खरीदो। केंद्र की तरह उप्र की बागडोर भाजपा के हाथों में सौंपे तथा प्रदेश में वैमनश्यता फैलाकर राजनीति करने वालों को सबक सिखाएं। इस दौरान 74 बीपीएल कार्डधारक गरीब महिलाओं को सिलेंडर, चूल्हा व रेगुलेटर नि:शुल्क प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदान किए गए। इस मौके पर पद्मशंकर दीक्षित, जय दीक्षित, मुनार मिश्रा, राहुल दीक्षित, उमेश कुमार, श्यामू शुक्ल भी मौजूद रहे।