फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहबों से रूबरू हुए ग्रामीण, गिनाईं समस्याएं

Sat, 18 Jun 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौनी में किसान का नाम जरूर दर्ज हो
विज्ञापन

एसडीएम गिरीशचंद्र श्रीवास्तव ने चौपाल की अध्यक्षता की। उन्होंने कृषक दुर्घटना बीमा योजना, आम आदमी बीमा योजना की जानकारी दी। बताया कि कृषक बीमा दुर्घटना के लिए खतौनी में किसान का नाम दर्ज होना चाहिए। बताया कि दुर्घटना में मौत होने पर आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। ग्रामीणों की शिकायतों पर कहा कि ग्राम समाज, पट्टा, वरासत के अलावा अवैध कब्जेदारी से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। ग्रामीण समझौता कर मामले को सुलझा लेते हैं तो इससे उनकी परेशानी भी होगी।

भूमिहीन दुर्घटना बीमा में जरूर कराएं रजिस्ट्रेशन
तहसीलदार मंसूर अहमद ने आम आदमी बीमा योजना, आवास योजना और कृषि व आवासीय पट्टा आवंटन की प्रक्रिया के बारे में बताया। बताया कि जिस व्यक्ति के पास जमीन नहीं है और उसने आम आदमी बीमा योजना के तहत तहसील में पंजीकरण करा रखा है तो दुर्घटना में मृत्यु पर आश्रितों को 75000 रुपये मिलेंगे। वहीं बीमारी के इलाज के लिए पचीस हजार रुपये और गंभीर बीमारी में पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। सब रजिस्ट्रार रिचा शुक्ला ने आनलाइन पेंमेंट, ई पेंमेंट की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रों को मिलेगा खाद्य सुरक्षा का लाभ
बीडीओ सौरभ भट्ट ने लोगों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि पात्र व्यक्तियों की पहचान के लिए खुली बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने जल संचयन के लिए सभी को जागरूक किया। बताया कि इन दिनों तालाबों की खुदाई का काम चल रहा है। लोग खुद भी नजर रखें और गड़बड़ी होने पर सूचना दें। कोतवाली प्रभारी श्रीकांत द्विवेदी ने कहा कि चौपालों की परंपरा लगातार बनी रहनी चाहिए इससे अधिकांश मामले मौके पर ही निस्तारित हो जाएंगे। संचालन बालशंकर त्रिपाठी ने किया। इस दौरान सुरेश शुक्ला, कौशलेंद्र शंकर शुक्ला, सुरेंद्र वर्मा, नीलम वर्मा, आनंद गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे और तहसील सभागार खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें