फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था से खिलवाड़: खेत की खोदाई में पीली धातुओं की मूर्तियां निकलने की गढ़ी झूठी कहानी, पुलिस ने ऐसे खोली पोल

Thu, 01 Sep 2022 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में आस्था से खिलवाड़ का एक मामला सामने आया है। एक युवक ने ऑनलाइन 169 रुपये की मूर्तियां मंगवाईं और खेत की खोदाई निकलने की झूठी कहानी गढ़ डाली। पुलिस ने पिता व उसके दो बेटों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में हसनगंज के महमूदपुर में खेत की खोदाई में पीली धातुओं की मूर्तियां निकलने की युवक ने झूठी कहानी गढ़ी थी। खेत मालिक व उसके बेटों ने लोगों की आस्था से खिलवाड़ कर ऑनलाइन 169 रुपये की मूर्तियां मंगवाईं थीं। डिलीवरी मैन के बयान और सुबूत मिलने के बाद पुलिस ने पिता व उसके दो बेटों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


गांव वालों के सामने झूठी कहानी का पर्दाफाश किया। महमूदपुर के अशोक कुमार ने मंगलवार को बताया था कि बेटे रवि के साथ खेत की खोदाई की तो गड्ढे में लक्ष्मी, सरस्वती, कुबेर की मूर्तियों के अलावा रुद्राक्ष, चाबी, सिक्का, कछुआ, कौड़ी निकलीं।

पुलिस ने मूर्तियों की जांच होने तक अशोक के घर में ही रखवा दिया था। बुधवार को अशोक, उसका बेटा रवि और विजय मूर्तियों को लेकर खेत पहुंचे और छाया के लिए तिरपाल लगाकर पूजा-पाठ शुरू कर दिया। जांच कर रही पुलिस ने एक निजी कोरियर कंपनी में काम करने वाले गांव निवासी डिलीवरी मैन गोरेलाल से पूछताछ की।
विज्ञापन


उसने बताया कि अशोक के बेटे रवि ने मूर्तियों का बॉक्स ऑनलाइन मंगवाया था। ये सुनकर पुलिस को माजरा समझते देर न लगी। एसओ अनुराग सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। एसओ ने सख्ती की और भीड़ को हटवाकर अशोक और उसके दोनों बेटों को हिरासत में लेकर थाने ले गए। इसके बाद तीनों का शांतिभग की धारा में चालान कर दिया। एसओ ने बताया कि लोगों को झांसा देकर कमाई के लिए ऐसा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें