चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भरतकूप कस्बे के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। अज्ञात के खिलाफ परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
भरतकूप कस्बे के ढाबा के पास मंगलवार की शाम को सीतापुर चौकी क्षेत्र के खोही गांव निवासी धनपत साहू (34) शटरिंग का कार्य देखने गए थे। लौटते समय कस्बे के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
थाना पुलिस जिला अस्पताल ला रही थी। रास्ते में मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के एक पुत्र, एक पुत्री, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।