फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

विज्ञापन
आसीवन थाना क्षेत्र में इसी वैन की टक्कर से हुई पिता पुत्र की मौत। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ/आसीवन(उन्नाव)। आसीवन थाना क्षेत्र में वैन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की जान चली गई। वहीं, बांगरमऊ कोतवाली में दो अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में महिला व युवक की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक व वैन छोड़कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ओसिया गांव निवासी दीप नारायण द्विवेदी (50) सोमवार को अपने पुत्र आनंद (20) के साथ बाइक से बाराबंकी दवा लेने गया था। घर लौटते समय लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थाना क्षेत्र के आवागोझा गांव के समीप वैन से बाइक की टक्कर हो गई। तेज टक्कर लगने से पिता-पुत्र खंती में गिर गए। हादसे में दीपनारायण की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे आनंद समेत वैन सवार महिला व एक युवक घायल हो गया। सभी को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। आनंद की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दीपनारायण खेती कर परिवार का गुजारा चलाते थे। बेटा आनंद भी उनका खेती में सहयोग करता था। आनंद पांच भाइयों में छोटा था। पति व बेटे का शव देख पत्नी सुषमा का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद वैन चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने वैन व क्षतिग्रस्त मृतक की बाइक को कब्जे में लिया है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आनंद बाइक चला रहा था। वह हेलमेट लगाए था।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुस्तफाबाद निवासी रामप्रकाश की एक माह पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। सोमवार सुबह रामप्रकाश की 65 वर्षीय पत्नी कमला अपने बेटे गयाप्रसाद को साथ लेकर तर्पण करने नानामऊ गंगाघाट जाने के लिए घर से निकली। बेटा बरामदे में खड़ी साइकिल निकाल ही रहा था कि बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर पहुंची कमला को बांगरमऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। महिला ट्रक के पहिए में फंसकर 100 मीटर तक घिसटती चली गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। मां का शव देख बेटा व अन्य परिजन बदहवास हो गए। पहले पिता फिर मां की मौत से बेटे रामप्रकाश का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थाना बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के दीनाखेड़ा मजरे रूरी सादिकपुर गांव निवासी शुभम (25) पुत्र प्रेमचंद 6 सितंबर रविवार की दोपहर गांव के ही पप्पू (30) पुत्र शिवबालक के साथ बाइक से बांगरमऊ कस्बा गया था। देर शाम घर लौटते समय बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कल्लूखेड़ा गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान पप्पू की मौत हो गई। परिजन शव घर लेकर आए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। घायल शुभम की हालत गंभीर है। बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें