फतेहपुर चौरासी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के सुर्जापुर गांव में लगी आग से चार घर और दो मवेशी जल गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पाया जा सका।
सुर्जापुर गांव निवासी राकेश पुत्र रामसरन के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। छप्पर में आग लगने व हवा तेज होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने अपनी चपेट में राकेश के भाई रामस्वरूप व पड़ोस के ही भगौती पुत्र गुरुदी व गंगा प्रसाद पुत्र रामसेवक के घर को चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से चार घरों की गृहस्थी जलने के साथ ही गंगा प्रसाद के गाय व बछडे़ की भी झुलस कर मौत हो गई। वहीं चार घरों का लाखों की संपत्ति जल गई।
आग की लपटें तेज देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना दमकल को दी गई। दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। आग की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल शशिबिंद मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही।