फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रक्षाबंधन पर दिल्ली रूट पर चलेंगी चार अतिरिक्त बसें

Wed, 06 Aug 2025 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
बस स्टेशन पर खड़ी रोडवेज बस।  - फोटो : बस स्टेशन पर खड़ी रोडवेज बस।
विज्ञापन
उन्नाव। रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को भाइयों के पास पहुंचने के लिए परिवहन निगम की ओर से मुफ्त सफर की व्यवस्था की गई। इसके लिए जिले के तीन तहसील रूटों पर एक-एक बस बढ़ाई जाएगी। वहीं लखनऊ-कानपुर रूट पर चलने वाली 20 बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, जबकि दिल्ली रूट पर चार अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। आठ से 10 अगस्त तक बहनें रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। साथ बेटी का भी किराया नहीं देना होगा। पांच से 12 वर्ष तक के बालक का आधा किराया देना होगा।
विज्ञापन

जिले में परिवहन निगम की 118 बसों का संचालन हो रहा है। 20 बसें पूर्वांचल रूट पर चल रही हैं। सीधे दिल्ली के लिए दो राजधानी एक्सप्रेस बस और सात साधारण बसें सफीपुर, बांगरमऊ से होते हुए दिल्ली तक जाती हैं। लखनऊ-कानपुर रूट पर 20 बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों के लिए 30 बसों का संचालन किया जा रहा है। रक्षाबंधन पर आठ अगस्त सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर कराया जाएगा।
एआरएम गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि परिवहन निगम की ओर से निर्देश मिला है। त्योहार के पहले और बाद तक दिल्ली रूट पर चार अतिरिक्त बसे चलाई जाएंगी। वहीं पुरवा, भगवंतनगर, सफीपुर, लखनऊ और कानपुर रूट पर बसों के फेरे भी बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें