फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सहकारी समिति के गोदाम का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चकलवंशी। ब्लाक मियागंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत परेंदा में सहकारी समिति के भवन (गोदाम) का सांसद ने शिलान्यास किया। सांसद ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत परेंदा में कई वर्षों से सहकारी समिति का भवन काफी जर्जर हालत में था। जिसका ग्राम प्रधान अनुज कुमार ने कई बार उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया। रविवार को नए भवन का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज व सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने नींव की खोदाई कर कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि 18 लाख की लागत से 100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम में वहीं पांच किसानों को ऋण उपलब्ध कराया गया। परेंदा समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह, सचिव अरविंद प्रकाश अवस्थी, अवधेश कटियार, फूलचंद रावत, राजेश सिंह, शिवभान, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक ने योजनाओं की दी जानकारी
फतेहपुर चौरासी। विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के प्रयासों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। यह बात विधायक श्रीकांत कटियार ने कस्बे के मां शीतला देवी मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में कही। उन्होंने आयुष्मान, आवास, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला व पीएम सम्मान निधि आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। नगर पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश जायसवाल ने सभी का आभार जताया। ईओ अरविंद सिंह, गोरक्षक दल के जिला उपाध्यक्ष पवन पांडेय, नितिन जयसवाल, शिवानुज पांडेय, लिपिक प्रियंका शुक्ला व कृष्णपाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें