फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

Thu, 31 Jul 2025 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पदाधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि चुनाव तक उपयोग करने के बाद भाजपा ने उनकी उपेक्षा शुरू कर दी। इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। बताया कि कांग्रेस से प्रस्ताव मिला है। वह कांग्रेस पार्टी से विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं।
विज्ञापन

पत्रकारवार्ता में पूर्व अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी। जिसके बाद पार्टी नेताओं व प्रत्याशियों ने उन्हें चुनाव के दौरान तो सक्रिय रखा पर चुनाव बीतने के बाद उनकी उपेक्षा करनी शुरू कर दी। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें किसी कार्यक्रम में आमंत्रित करना तक उचित नहीं समझा। कई बार उन्होंने जिलाध्यक्ष से उन्हें पार्टी के कार्यक्रम में आमंत्रित करने का अनुरोध भी किया। इसके बावजूद उन्हें दरकिनार कर दिया गया। पिछले दिनों राज्यपाल के जनपद आगमन के दौरान भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। इस दौरान किसी ने उन्हें कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं दी। इससे वह उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के आरोप भी लगाए। कहा कि उनकी छवि ईमानदार अधिवक्ता के रूप में रही है। ऐसे में नेता नहीं चाहते थे कि वह सक्रिय राजनीति करें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी से प्रस्ताव मिला है। वह विचार कर रहे हैं और अगला विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें