फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस के लिए हाइवे जाम

Fri, 21 Aug 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। रसोई गैस के लिए कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे लोगों ने गुरुवार को फिर ताला लगा देखा तो भड़क गए। एजेंसी संचालक का फोन न उठने से नाराज भीड़ ने लखनऊ-कानपुर हाइवे पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा तक हंगामा चला। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान लखनऊ और कानपुर की ओर आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


 नवाबगंज कसबा में स्थित इंडेन की भईया जी गैस एजेंसी में चार दिन से ताला लगा है। रोज सैकड़ों लोग कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर खाली हाथ लौट रहे थे। गुरुवार सुबह पास के कांथा. सोहरामऊ, आशाखेड़ा, मौहारी, कुशहरी, सरांय जोगा, मद्दू खेड़ा समेत आसपास के कई गांव के दो सौ से अधिक लोग सुबह से ही एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए। दस बजे के बाद भी एजेंसी नहीं खुली तो लोगों ने एजेंसी मालिक देवेंद्र और एजेंसी का काम देखने वाले उनके बेटे निपुण शुक्ला को फोन मिलाया मगर फोन नहीं उठा।

 इससे नाराज ग्रामीण हाइवे पर आ गए और जाम लगा दिया। सूचना पर नवाबगंज कसबा चौकी इंचार्ज अशोक भदौरिया मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि जाम लगाने के बजाए डीएम और डीएसओ से शिकायत करें तो स्वयं कार्रवाई होगी। चौकी इंचार्ज के समझाने के बाद लोग शांत हुए और सड़क से हटे। इस दौरान करीब आधा घंटा तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। यातायात सामान्य होने में करीब एक घंटे का वक्त लगा।
विज्ञापन


कंपनी से करेंगे जानकारी, डीएसओ
उन्नाव। जिला पूर्ति अधिकारी नसीम अख्तर ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि गैस एजेंसी क्यों बंद है। पूर्व में गैस चोरी व अनियमितता मिलने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ तीन बार रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। हो सकता है कंपनी ने एजेंसी सस्पेंड कर दी हो और उसे किसी अन्य एजेंसी में अटैच किया जा रहा हो। उन्होंने बताया कि वह कंपनी के अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें