उन्नाव। जिले में 24 घंटे के अंदर गूंगी बालिका सहित तीन रेप की शिकार
र्हुइं। जबकि तीन किशोरियों से छेड़खानी की गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस
ने तीनों मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
बारासगवर
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी गूंगी नौ वर्षीय बालिका बुधवार शाम कूड़ा
फेंकने गई थी। काफी देरतक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद
खेत में वह खून से लथपथ मिली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ
दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर बालिका का मेडिकल कराया।
इसी तरह अजगैन थाना
क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी बुधवार शाम को जानवरों के लिए
चारा लेने गई थी। लौटते समय युवक ने किशोरी को दबोच लिया और मुंह दबाकर
जंगल में खींच ले गया। युवक ने मौत का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी को शौच जाते
समय गांव निवासी युवक दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने
रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। इसी तरह सदर कोतवाली में एक युवक
ने पड़ोसी किशोरी को दबोच लिया। रेप में असफल होने पर उसके कपड़े फाड़
डाले, जबकि सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला को अकेला पाकर
पड़ोसी युवक ने रेप का प्रयास किया। इसी तरह हसनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव
में बुधवार शाम शौच के लिए जा रही युवती को गांव का युवक खींच लिया। शोर
मचाने पर वह भाग निकला। इन तीनों प्रकरण में पुलिस ने छेड़खानी का मामला
दर्ज किया है।