कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते डीएम रवींद्र कुमार।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोराना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए घोषित किए गए 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान कोई व्यक्ति भूखा न रहे, इसके लिए प्रशासन ने रूपरेखा तैयार कर ली है। डीएम के निर्देश पर जरूरतमंदों को पका भोजन उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए डीएम ने समिति का गठन करते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी है। समिति के सदस्यों को मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। यह अपील की गई है कि हर जरूरतमंद फोन कर पका खाना घर मंगवा सकता है।
जरूरतमंदों को पका खाना उनके घर तक पहुंचाने के लिए डीएम रवींद्र कुमार की ओर से गठित की गई समिति का अध्यक्ष अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नन्हकू को बनाया गया है। जिनका मोबाइल नंबर 8081728175 है। इसके अलावा सदस्य के रूप में जिला बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी उन्नाव 9454449912, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी उन्नाव 9450604934, समस्त खंड विकास अधिकारी व समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को चुना गया है। इन सभी को निर्देश दिया गया है कि खाद्य आपूर्ति/कंट्रोल रूम व अन्य स्रोतों से प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल संबंधित व्यक्तियों को आवश्यकता की दृष्टि से पका भोजन या राशन उपलब्ध कराएं। कहा कि किसी भी सूरत में कोई व्यक्ति भूखा न सोए।