फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर न निकलें, फोन करें, घर पहुंचाई जाएगी दवाई

विज्ञापन
सफीपुर में मेडिलक स्टोर पर 1 मीटर पर घेरा बनाकर लोगों को दवा देता दुकानदार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। अब आम जनता को दवाओं के लिए मेडिकल स्टोर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोरों के नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर फोन करके व्यक्ति घर बैठे दवा मंगा सकेगा। इसके अलावा मेडिकल स्टोरों के बाहर चाक और चूने से गोल सर्किल बनाया गया है। इनके बीच की दूरी करीब एक मीटर रखी गई है। औषधि निरीक्षक अजय संतोषी ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर भीड़ एकत्रित न होने पाए इसके लिए बाहर चाक या चूने से गोल सर्किल बनवाया गया है। जिससे सभी को खड़े होने और दवा लेने में सुविधा हो सकेगी।
विज्ञापन

दवा की होम डिलीवरी के लिए जारी किए गए नंबर
सदर तहसील का मेडी प्वाइंट शहर-8299815538, 6386139628, परमेंद्र मेडिकल स्टोर शहर-9696968748, 8840476425, न्यू चौधरी मेडिकल स्टोर अचलगंज-9795448668
सफीपुर तहसील का शुक्ला मेडिकल स्टोर-8400957192
पुरवा तहसील के न्यू शुक्ला मेडिकल स्टोर पुरवा-9415747752 और पॉपुलर मेडिकल स्टोर मौरावां-9450119417
बीघापुर तहसील का कैलाश मेडिकल स्टोर बीघापुर-9451108947 व विजय मेडिकल स्टोर ऊंचगांव-7572096844
बांगरमऊ तहसील का अमित मेडिकल स्टोर-7985691533
हसनगंज तहसील का न्यू दयालु मेडिकल स्टोर-9450841817, जनता मेडिकल स्टोर मियागंज-8423533182 और वैष्णवी मेडिकल स्टोर नवाबगंज-7800832495
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें